Ajam Khan

फोटो: OneIndia

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खान के इलाज में जुटी है। आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनको बीते देर रात अस्पताल में सांस लेने की तकलीफ के चलते इंटेंसिव केयर यूनिट में एडमिट किया गया है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 04:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ajam Khan, hospital, critical

Courtesy: Amar ujala

Ajam khan

फ़ोटो: BBC

आजम खान से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अखिलेश यादव ने की मुलाक़ात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जाकर आजम खान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई। आजम खान पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 2 साल से अधिक समय तक सीतापुर जेल में बंद रहे आजम खान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। आजम खान के करीबियों ने अखिलेश पर आरोप लगाया था कि बुरे वक्त में उन्होंने साथ नहीं निभाया।

बुध, 01 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ajam Khan, Akhilesh Yadav, Delhi

Courtesy: News18

Ajam khan

फ़ोटो: Indian express

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

रामपुर से सपा विधायक आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। आजम खान को 89वें केस में अंतरिम जमानत मिली है हालांकि, इस अंतरिम जमानत के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया है कि आजम खान कब तक जेल से बाहर आ पाएंगे। आजम खान फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके जेल जाने के बाद से यूपी की राजनीति काफी गरमाई रही है।

गुरु, 19 मई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rampur, Ajam Khan, UP, Supreme Court, Bail

Courtesy: Jagran