Daliya

फोटो: Instafitness

दलिया से ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल, मिलते हैं अनेकों फायदे

दलिया के हजारों फायदे हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी और फायबर आदि भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं। जैसे शरीर को ऊर्जा प्रदान करना, पाचन तंत्र को बेहतर बनाय रखना और मोटापा कम करना। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दलिया आपको फायदा पहुंचाएगा। दलिया में पाए जाने वाले फाइबर के कारण ब्लड शुगर लेवल  को कंट्रोल में रखते है।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 08:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Daliya, Fibre, protien, Blood Sugar Level

Courtesy: India Tv

Strawberry

फ़ोटो: ABC News

स्ट्रॉबेरी खाने से दिल को मिलती है मजबूती, कई बीमारियां होती हैं दूर

स्ट्रॉबेरी फल देखने में जितना आकर्षक होता है, खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है। एक कप स्ट्रॉबेरी में लगभग 53 कैलोरीज, 1 ग्राम प्रोटीन, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम डाइटरी फाइबर, 27 मिलीग्राम कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में नाइट्रेट नामक तत्व होता है, जो हार्ट की सेहत को दुरुस्त रख सकता है। दिल की बीमारियों में एक हफ्ते में स्ट्रॉबेरी खाने से ही काफी अच्छे नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Strawberry, protien, Health, Nitrate

Courtesy: News18

Protien

फ़ोटो: NDTV

प्रोटीन की कमी से होते हैं शरीर को कई नुकसान, जाने लक्षण

प्रोटीन आपकी मांसपेशियों के लिए, त्वचा के लिए, एंजाइम के लिए, हार्मोंस के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसके अलावा यह शरीर के ऊतको के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर में प्रोटीन की कमी से इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। इससे बाल, त्वचा और नाखून रूखे होने लगते हैं। मसल्स और हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सबसे बेहतर इलाज है स्वस्थ और पौष्टिक आहार। 

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: protien, Health, Enzyme, Muscle

Courtesy: Abp Live

Vitamin D

फ़ोटो: Diabetes UK

हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी है जरूरी

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में ऐसे जरूरी पोषक तत्व शामिल करें, जिससे हड्डियां लंबे समय तक स्वस्थ रहें। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि कई दूसरे विटामिन और पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी बहुत ही आवश्यक है। विटामिन डी के बिना कैल्शियम हड्डियों में अवशोषित नहीं होता है, इसके साथ ही प्रोटीन भी हड्डियों के लिए आवश्यक है।

गुरु, 19 मई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vitamin D, calcium, Bone Health, protien

Courtesy: Abp Live