Junk Food

फ़ोटो: The Gaurdian

जंक फूड से बच्चे हो रहे मोटापे के शिकार, हेल्दी फ़ूड की आदत डालना जरूरी

जंक फूड बच्चों की सबसे ज्यादा पसंदीदा चीज होती है। घर से बाहर निकलते ही बच्चे सबसे पहले पैकेट बंद चिप्स की मांग करते हैं। ये चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालती हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपका बच्चा, मोटापे का शिकार हो सकता है बल्कि उसे कई और बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसीलिए बच्चों में हेल्दी फूड खाने की आदत डालना बहुत जरूरी है।

गुरु, 23 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Junk Food, Packet Chips, Health, Weight Gain

Courtesy: News18

Ragi

फ़ोटो: Read On Mirror

रागी के आटे से बनी रोटी करती है मोटापे को कम, पाचन में करती है सुधार

रागी एक अन्य ग्लूटेन फ्री ऑप्शन है, जो फाइबर और अमीनो एसिड से भरपूर है। रागी के आटे के ये गुण भूख को कम करने के साथ वजन को चमत्कारिक तरीके से कम करने में सहायक हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि रागी मोटापा कम करता है, ऊर्जा देता है, पाचन में सुधार के साथ क्रॉनिक हार्ट डिसीज से भी रोकता है। इसके साथ मल्टीग्रेन आटे की रोटी में कई तरह के अनाज मिले होते हैं। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ragi, Multigrain, Wheat, Weight Gain, Loss

Courtesy: Abp Live

Coconut Water

फ़ोटो: NewsNation

नारियल पानी से घटेगा मोटापा, आएगी स्फूर्ति

नारियल पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ-साथ बढ़ते हुए वजन को भी कम करने के लिए मददगार है। नारियल पानी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से शरीर में स्फूर्ति आती है और उसमें बिलकुल भी कैलोरी ना होने के कारण मोटापा नहीं बढ़ता है।अन्य फलों की तुलना में नारियल पानी में ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। इसके साथ आपकी पाचन शक्ति और इम्यूनिटी अच्छी होगी।

सोम, 13 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: coconut water, Dehydration, Weight Gain, Electrolytes

Courtesy: India Tv

Thoirod

फ़ोटो: Endocrineweb

थायरॉयड की समस्या से है मोटापा तो इन चीज़ों से मिलेगा फायदा

अगर आप थायरॉयड की बीमारी से पीड़ित है, तो कुछ अतिरिक्त वज़न को कम करना और भी मुश्किल कार्य बन सकता है। आज की लाइफस्टाइल में लोग फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करते हैं, जिससे थायराइड की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। थाइरॉइड के बढ़ने से लोग मोटापा का शिकार हो जाते हैं। पर इन चीजों के सेवन से मोटापे से मुक्ति मिल सकती है इनमें लहसून, ग्रीन टी, साथ ही थायराइड को संतुलित करने के लिए योगासन करना अत्यंत आवश्यक है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 08:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Thoroid, Weight Gain, garlic, green tea

Courtesy: India Tv