Thoirod

फ़ोटो: Endocrineweb

थायरॉयड की समस्या से है मोटापा तो इन चीज़ों से मिलेगा फायदा

अगर आप थायरॉयड की बीमारी से पीड़ित है, तो कुछ अतिरिक्त वज़न को कम करना और भी मुश्किल कार्य बन सकता है। आज की लाइफस्टाइल में लोग फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करते हैं, जिससे थायराइड की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। थाइरॉइड के बढ़ने से लोग मोटापा का शिकार हो जाते हैं। पर इन चीजों के सेवन से मोटापे से मुक्ति मिल सकती है इनमें लहसून, ग्रीन टी, साथ ही थायराइड को संतुलित करने के लिए योगासन करना अत्यंत आवश्यक है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 08:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Thoroid, Weight Gain, garlic, green tea

Courtesy: India Tv

Green Tea

फोटो: Good Housekeeping

सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी में टैनिन नामक तत्व मौजूद होता है। अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से पेट में जलन, गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आप दिन में दो या तीन कप से अधिक ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है। नियमित रूप से दिन में 6 कप ग्रीन टी पीने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। 

गुरु, 10 मार्च 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: green tea, stomach problem, acidity

Courtesy: Newstrack

green_tea_

फोटो: Patrika

गर्मी के मौसम में बहुत फायदेमंद हैं कोल्ड ग्रीन टी

ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। गर्मियों में कोल्ड ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ और भी कई सारे फायदे मिलते हैं। बहुत ज्यादा तनाव होने पर अपनी डाइट में कोल्ड ग्रीन टी को शामिल करें। इसका सेवन करने से तनाव को कम किया जा सकता हैं।  कोल्ड ग्रीन टी बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर होने के साथ ही विटामिन सी और वजन कम करने का भी अच्छा जरिया है।  इसके सेवन से स्किन, बाल और स्वास्थ्य में भी सुधार आता हैं… read-more

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 09:40 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: green tea, cold, Summers, antioxidant, IMMUNITY POWER (15481, vitamin c

Courtesy: Abp Live

sugar level

फोटो: medical news today

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए ज़रूर करें ये काम

अपने शुगर लेवल को कण्ट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से तुलसी की पत्त‍ियों का सेवन करें। रोज़ाना दालचीनी का सेवन करने से भी शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। नियमित रूप से ग्रीन टी पियें। सहजन की पत्त‍ियों का रस पीने से भी शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। जामुन के बीज को सुखाकर पीस लें।  रोज़ाना सुबह खाली पेट में एक चम्मच जामुन के बीज के पाउडर के साथ एक ग्लॉस गर्म पानी पियें। ऐसा करने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

रवि, 10 जनवरी 2021 - 01:58 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Diabetes, basil leaves, green tea

Courtesy: panjab kesari