Sono

फोटो: HT Auto

जर्मनी की सोनो मोटर्स ने अपने सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को किया डेवलप

सोनो मोटर्स ने अपने सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप किया है। कंपनी ने अपनी इस कार का नाम Sion दिया है। ये पूरी तरह से ग्रीन कार है। जो सूरज की रोशनी से बैटरी को चार्ज करती है। इस कार में 456 सोलर सैल्स लगाए गए हैं। पूरे हफ्ते में सूरज की रोशनी से इसके बैटरी सेल्स चार्ज होकर 112 किमी तक सफर पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें लगी बैटरी सिंगल चार्जिंग पर 300 किमी तक चल सकती है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:26 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sono, Motors, Solar, electric, Germany

Courtesy: Hindustan

Garmin

फोटो: HT Tech

Garmin ब्रांड ने सोलर चार्जिंग सपोर्ट वाली दुनिया की पहली Forerunner 955 Solar को भारत में किया लॉन्च

Garmin ब्रांड ने सोलर चार्जिंग सपोर्ट वाली दुनिया की पहली डेडिकेटेड GPS स्मार्टवॉच Forerunner 955 Solar को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच में पावर ग्लास सोलर चार्जिंग लेंस दिए गए है। कम्पनी के द्वारा दावा किया गया है कि Forerunner 955 Solar 20 दिनों का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। वॉच में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे बॉडी बैटरी, पल्स ऑक्सीमीटर, मेंस्ट्रुअल साइकिल, प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन आदि भी दिए गए हैं।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 05:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Smartwatch, Solar, GPS, Health Tracking

Courtesy: Jagran

Solar

फ़ोटो: The Economic Times

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरी तरह से कर रहा हाइड्रो पावर का इस्तेमाल

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जून 1 से पूरी तरह से हाइड्रो और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगा है। इस तरह से यह भारत का पहला हवाई अड्डा है जो पूरी तरह से अक्षय ऊर्जा पर चल रहा है। DIAL ने बताया कि जून 1 से हवाई अड्डे की बिजली की आवश्यकता का लगभग 6 प्रतिशत ऑन-साइट सौर ऊर्जा संयंत्रों से पूरा किया जा रहा है, जबकि शेष 94 प्रतिशत ऊर्जा एक जल विद्युत संयंत्र से आ रही है। 

गुरु, 23 जून 2022 - 04:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Solar, Hydro Power, DIAL, IGI

Courtesy: Amar ujala

Solar Cooktop

फ़ोटो: PIB

इंडियन ऑयल ने सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले ‘सूर्य नूतन' इन्डोर सोलर कुकिंग सिस्टम को किया लॉन्च

भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले ‘सूर्य नूतन' इन्डोर सोलर कुकिंग सिस्टम को लॉन्च किया, जिसके तहत बिना किसी खर्च के चार सदस्यों वाले परिवार के लिए सुबह शाम भोजन बना सकते है। सोलर प्लेट से जो ऊर्जा पैदा होती है, वह केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसमें थर्मल बैटरी है जो विद्युत स्टोर करती है जिससे रात में भी खाना बना सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 12000 रुपये है।

गुरु, 23 जून 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Solar, Indoor, Cooking, System, Indian Oil

Courtesy: News18

Lightyear

फ़ोटो: CNN

Lightyear 0 सोलर कार को 7 महीने में करना होगा एक बार चार्ज, 1000 किमी की रेंज

Lightyear 0 नाम की ये कार सोलर और इलेक्ट्रिक दोनों पावर से चलती है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इस इलेक्ट्रिक कार को 1,000 KM तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने ये दावा भी किया है कि सोलर इलेक्ट्रिक कार को 7 महीने में सिर्फ एक बार चार्ज करना पड़ता है। सिंगल चार्ज में 625 किमी तक रेंज देती है। हाइवे पर 110 किमी/घंटा रफ्तार से चलाया जाए तो उसकी रेंज घटकर 560 किमी/घंटा है।

मंगल, 21 जून 2022 - 07:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Lightyear, Solar, Car, EV

Courtesy: News18