Redmi

फोटो: 91 Mobiles

Redmi K50S सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Snapdragon 8+ Gen 1 से होगा लैस

Redmi K50S सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे अगले कुछ सप्ताह में बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी के जनरल मैनेजर लु वीबिंग ने अपकमिंग फोन का टीजर रिलीज किया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Redmi K50s Series हो सकती है। रिलीज हुए टीजर में इस अपकमिंग सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। इसे अगले महीने यानी अगस्त में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 04:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, K50, Qualcomm, Snapdragon, Processor

Courtesy: Jagran

Watch 3

फोटो: Navbharat Times

भारत में जल्द लांच होगा ओप्पो का नया स्मार्ट वॉच Oppo Watch 3

Oppo की स्मार्टवॉच का अगला वैरिएंट Oppo Watch 3 , जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। डिवाइस को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, हालांकि अभी किसी खास लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है। क्वालकॉम ने खुलासा किया है कि OPPO और Mobvoi नए चिप के साथ स्मार्टवॉच लाने वाले पहले दो ब्रांड होंगे। इसे स्नैपड्रैगन W5 वियरेबल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित पहली स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च किया जाएगा। 

बुध, 20 जुलाई 2022 - 09:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Oppo, Smartwatch, Qualcomm, Processor

Courtesy: Jagran

Lava

फोटो: BGR India

Lava ने भारत में अपना स्मार्टफोन Blaze किया लॉन्च, दमदार बैटरी से लैस फोन

Lava ने भारत में Lava Blaze लॉन्च कर दिया है। इसे 10,000 रुपये से कम कीमत में एक नए बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। बाजार में इसका मुकाबला Poco C31, Realme C30, Moto E32s, Infinix Hot 12 Play जैसे फोन्स से होगा। लावा ब्लेज में 6.5 इंच का IPS, LCD दिया गया है। फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट है। फोन 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Lava, Balze, Smartphone, Processor

Courtesy: Amar ujala

K10 5G

फ़ोटो: Smartprix

Oppo K10 5G भारत में जून 8 को होगा लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश होगा फोन

ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी K सीरीज लाइनअप के हिस्से के रूप में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। Oppo K10 5G को भारत में 8 जून 2022 को लॉन्च करेगा। Oppo K10 5G में 6.56-इंच की डिस्प्ले टियरड्रॉप नॉच के साथ मिल सकती है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। Oppo K10 5G में MediaTek Dimensity 810 5G चिपसेट के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

शनि, 04 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Oppo, smartohone, Processor, Launch

Courtesy: Navbharat Times

K50 Ultra

फ़ोटो: Mysmartprice

Redmi भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है K50 Ultra, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

Redmi जल्द ही नए और तगड़े डिवाइस Redmi K50 Ultra को पेश कर सकती है। नए Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन में 2K रेजोलुशन के साथ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में बेहतरीन डिस्प्ले के साथ दमदार Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर लगा मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में डॉल्बी विजन सपोर्ट और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जो इस फोन को 15 मिनट में फुल चार्ज कर देगा

बुध, 01 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, Oled, Processor, Dolby, K50

Courtesy: Zee News