फिलीपीन के 120 यात्रियों को ले जा रही नौका में लगी आग
फिलीपीन में आज 120 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक नौका में आग लग गई। नौका में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और आग बुझा दी गई। तट रक्षक ने कहा कि एम/वी एस्पेरांज़ा स्टार में भोर में उस समय आग लग गई जब वह 65 यात्रियों और 55 चालक दल के सदस्यों के साथ मध्य फिलीपींस में सिकिजोर प्रांत से बोहोल प्रांत जा रहा था।
Tags: philippine, Ship, 120 people, Board, Catches Fire
Courtesy: Jansatta News
टाटा स्टील बोर्ड ने दी छह सहायक कंपनियों के विलय को मंजूरी
टाटा स्टील अपनी छह सहायक कंपनियों में खुद का विलय करेगी। इस संबंध में एक प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने सितंबर 22 को मंजूरी दी। टाटा स्टील द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने टाटा स्टील में और उसके साथ छह सहायक कंपनियों के प्रस्तावित समामेलन के लिए योजनाओं पर विचार किया और उन्हें मंजूरी दी।" बयान में कहा गया है, "टाटा स्टील बोर्ड ने कंपनी में रणनीतिक व्यवसायों के… read-more
Tags: Tata Steel, Merger, six subsidiaries, Board, Approved
Courtesy: Amar Ujala News
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं में इस बार 73.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। इस बार 10वीं के एग्जाम में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने 76.26 फीसदी तो वहीं लड़कों ने 71 फीसदी एक्साम पास किया। हरियाणा में 10वीं के बोर्ड का एग्जाम 31 मार्च से करवाया गया था। ये 20 अप्रैल को खत्म हुआ था।
Tags: Hariyana, Board, 10th, Exam, result
Courtesy: News18
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, कुल परिणाम रहा 82 फीसदी
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा हो चुकी है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी हैं। दसवीं का कुल परिणाम 82.89% रहा। जिसमें लड़कियां 84.38 फीसदी तो वहीं लड़के 81.62% पास हुए। बोर्ड परीक्षा में लगभग 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। 10 वीं कक्षा के लिए राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.edu पर जारी किए गए हैं।
Tags: Rajasthan, result, Board, 10th exams
Courtesy: News18