हिन्दू महिलाओ पर आपत्तिजनक बाते कहना पड़ा योगराज सिंह को भारी, निकाला गया फिल्म से
बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को अपनी फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' से निकाल दिया है। इसकी वजह किसान आंदोलन के दौरान योगराज सिंह द्वारा हिन्दू और हिन्दू महिलाओ पर कई अप्पतिजनक बाते कहना है। विवेक ने कहा कि, 'मैं इस तरह किसी महिला का अपमान करने वाले को बर्दाश्त नहीं कर सकता।' विवेक ने बताया कि उन्होंने योगराज को आधिकारिक समाप्ति पत्र भेज दिया है।