यूट्यूब पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना
आजकल भोजपुरी गायक खेसारी लाल का नया गाना यू-ट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। खेसारी लाल के इस गाने को 5 दिनों में यू-ट्यूब पर 50 लाख के लगभग व्यूज़ मिल चुके हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के लेखक अखिलेश कश्यप हैं और गाने का संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। यह गाना जनवरी 16- 2021 को रिलीज हुआ है। इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ खेसारी लाल ने ज़बरदस्त डांस भी किया है।