IPL 2021: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज डीकॉक हुए पहले मैच से बाहर
टी20 इंडियन प्रीमीयर लीग के 14वें सीजन की ओपनिंग से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी डी कॉक पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। मुंबई इंडियंस दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के बिना ही RCB के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल की वजह से डी कॉक को 7 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। डीकॉक के नहीं होने से मुंबई की तरफ से मैच का हिस्सा इशान किशन हो सकते हैं।