पत्नी स्वरुप संपत को पहली दफा देखते ही दिल दे बैठे थे परेश रावल
परेश रावल ने पत्नी स्वरुप संपत को 1975 में एक फंक्शन के दौरान पहली बार देखा था और उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। उसी समय उन्होंने मन बना लिया था कि वे शादी करेंगे तो स्वरूप से ही करेंगे। परेश ने 1987 में 12 साल साथ रहने के बाद उनके साथ विवाह कर लिया। स्वरुप संपत 1979 में मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। दूरदर्शन के सीरियल 'ये जो है जिंदगी' से उन्होंने काफी नाम कमाया था। ये सीरियल परेश ने ठुकरा दिया था।