आंतरिक विरोध के बावजूद सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। कांग्रेस ने पंजाब इकाई के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यह भी साफ हो गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ही बने रहेंगे, जबकि सिद्धू संगठन की कमान संभालेंगे।