जलवायु संकट पर संयुक्त राष्ट्र ने जारी की रिपोर्ट
अन्तर-सरकारी पैनल ने जलवायु परिवर्तन पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2030 तक औसतन तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मिल-जुलकर जलवायु त्रासदी को टाला जा सकता है लेकिन ये रिपोर्ट स्पष्ट करती है।इसमें देरी की गुंजाइश और कोई बहाना बनाने से भी काम नहीं चलेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक यदि साथ मिलकर काम करने पर अगले 20 से 30 वर्षों में इसे स्थिर किया जा सकता है।