भारत सरकार ने बुजुर्गों के मदद के लिए की 'एल्डर लाइन' की शुरुआत
भारत सरकार ने देश की पहली ऑल इंडिया टोल-फ्री हेल्पलाइन 14567 जारी की है। इस हेल्पलाइन नंबर से भारत के सभी सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। इस हेल्पलाइन नंबर का नाम 'एल्डर लाइन' है। इसके जरिए बुजुर्ग अपने पेंशन से संबंधित जानकारी, कानूनी मामलों, घर में होने वाले दुर्व्यवहार के मामलों में मदद ले सकते हैं। इसको सबसे पहले टाटा ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया था।