यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग से बातचीत की है। वह प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम के तहत अभय कांग्रेस संगठन निर्माण की विजय सेना तैयार करना चाहती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के अनुसार प्रियंका गांधी हर जुल्म, ज्यादती के खिलाफ खड़ी होना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण के हर एक कांग्रेसी को मजबूत और सांगठनिक स्तर पर प्रशिक्षित करना है।