रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा का दूसरा गाना
साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन और मशहूर अभिनेत्री राश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा के दूसरे गाने श्रीवल्ली को रिलीज कर दिया गया है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के पहले गाने जागो जागो बकरे को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला हिसा दिसंबर 17, 2021 जबकि दूसरा हिस्सा 2022 में रिलीज किया जाएगा।