नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत
नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसे घटनाओं की खबरें आ रही है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 43 लोग लापता है। नेपाल के गृह मंत्रालय अधिकारी ने अक्टूबर 20 को जानकारी दी कि अब तक 500 से अधिक परिवारों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है। नेपाल में पुलिस द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।