कोरोना महामारी के कारण महासागरों में गया 25,000 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा
कोरोना महामारी के कारण जमा हुए 80 लाख टन से अधिक प्लास्टिक कचरे में से 25,000 टन से अधिक कचरा महासागरों में फेंका गया है। "प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज" पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार तीन से चार वर्षों के अंदर महासागर के प्लास्टिक मलबे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा लहरों की सहायता से समुद्र तटों पर आ सकता है। मलबे का एक छोटा हिस्सा समुद्र में जाने के बाद महासागर के बेसिन केंद्रों में फंस जाएगा।