जल्द जारी हो सकते हैं UGC NET 2021 के परिणाम
NTA द्वारा UGC NET 2021 का परिणाम जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते परिणाम जारी होने की उम्मीद है। अपडेट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे। आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि जनवरी 24, 2022 थी। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में, पहला चरण नवंबर 20, 2021 से दिसंबर 5, 2021, दूसरा चरण दिसंबर 23, से दिसंबर 27, 2021, और तीसरा चरण जनवरी 4 से जनवरी 5, 2022 तक हुआ था।