Russia-Ukraine: रूस युक्रेन की जंग में क्रैश हुआ भारतीय शेयर मार्केट
बैंकिंग शेयर्स में गिरावट के बीच निवेशकों को लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद दुनिया के सभी शेयर बाजार गिरावट में हैं। आज सेंसेक्स 1,814 अंक नीचे 55,416 पर खुला, इसने पहले घंटे में 55,984 का ऊपरी और 55,375 का निचला स्तर बनाया। टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक के शेयर्स 3-3% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई हैं।