जारी हुए KCET 2022 आवेदन पत्र, कर्नाटक सीईटी के लिए जल्द करें आवेदन
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, केसीईटी 2022 के आवेदन फॉर्म कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए द्वारा अप्रैल 18, 2022 को आज सुबह 11 बजे जारी कर दिए गए हैं। कर्नाटक यूजीसीईटी 2022 पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट – kea.kar.nic.in पर ऑनलाइन किया गया है। कर्नाटक सीईटी 2022 पंजीकरण लगभग एक महीने यानी मई तक चलने की उम्मीद है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, KCET 2022 परीक्षा की तारीखें जून 16, 17 और 18, 2022 हैं।