आईपीएल 2022 MI vs CSK: चेन्नई ने मुंबई को 3 विकट से हराया
मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में अप्रैल 21 को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 155 रन का स्कोर 7 विकट के नुकसान पर बनाया, जिसमें अहम योगदान तिलक वर्मा (51) ने दिया। चेन्नई ने शुरुआत में ही 2 विकट खो दिए और लगातार विकट गिरते रहे। अंतिम ओवर में चेन्नई को 17 रनों की आवश्यकता थी, जिसे धोनी ने लास्ट बाॅल पर चौका लगाकर पूरा किया।