आईपीएल में लगातार 7 मैच हारने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस
आईपीएल में टीम मुंबई इंडियंस ने एक नया इतिहास रचा है। दरअसल गेम में लगातार 7 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है। इससे पहले लगातार सबसे ज्यादा 5 मैच हारने का रिकॉर्ड था और वो भी मुंबई इंडियंस के ही नाम था। बता दें कि अब भी मुंबई के पास प्ले ऑफ में पहुंचने का मौका है जिसके लिए टीम को अगले 7 मैच जीतने होंगे।