गर्मी बढ़ने पर शिक्षा मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस
देश के कुछ हिस्सों में बढ़ती लू के बीच शिक्षा मंत्रालय ने मई 11 को स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। इसमे स्कूलों को वर्दी में ढील देने और अन्य नियमों के साथ स्कूल के समय को संशोधित करने के लिए कहा। इस समय देश के कई राज्यों में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे और सुबह आठ बजे से दो बजे तक है। इस समय गर्मी अपने चरम पर होती है और लू चलती है।