जम्मू कश्मीर में मतदाता सूची में संशोधन के बाद किए जाएंगे चुनाव
जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र ही भारत की आत्मा है। जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया जारी है जिसके पूर्ण होने के बाद यहं चुनाव होंगे। इसे राज्य का दर्जा भी उचित समय पर दिया जाएगा। सिन्हा ने बताया कि यहं परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही चुनाव कराने पर काम किया जाएगा।