भारत ने दिलाया श्रीलंका की मदद का भरोसा, विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार श्रीलंका में आर्थिक संकट से निपटने की मदद करेगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों देशों में गहरा संबंध है। संकट के समय में हम श्रीलंका के साथ है। बागची ने कहा कि श्रीलंका की वर्तमान स्थिति पर भारत की नजर है। श्रीलंका के लोग लोकतांत्रिक साधनों, मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के जरिए मांग पूरी करना चाहते है।