उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें की बरामद, 6 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं। वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे।