टी20 विश्वकप की मेजबानी करेंगे भारत और श्रीलंका, वर्ष 2026 में होगा आयोजन
आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वर्ष 2026 में भारत और एशिया में किया जाएगा। आईसीसी ने अगस्त 17 को ये घोषणा की है। इससे पूर्व टी20 विश्वकप की भारत ने वर्ष 2016 और 2020 में मेजबानी की थी। वहीं श्रीलंका ने टी20 विश्वकप की अंतिम बार वर्ष 2012 में मेजबानी की थी। टी20 विश्वकप की मेजबानी दो देशों में संयुक्त रूप से होगी। वहीं भारत में वर्ष 2023 में 50 ओवर के विश्वकप का आयोजन होना है।