जनता को दिवाली तक मिलेगा 5जी मोबाइल सर्विस का उपहार देगी रिलायंस
रिलायंस जियो इस वर्ष दिवाली तक देश में 5जी सर्विस को लॉन्च कर देगा। रिलायंस की 45वीं एजीएम की बैठक में ये तय किया गया है। ये सर्विस शुरू में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में लॉन्च किया जाएगा। वहीं ये सर्विस वर्ष 2023 तक देश भर में लॉन्च हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक जियो के 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम से कवरेज मिलेगी। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि जियो का 5जी सबसे अफोर्डेबल होगा।