पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली लिखेंगे इतिहास
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के साथ एशिया कप 2022 के सुपर 4 मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। विराट कोहली अगर सितंबर चार को होने वाले मैच में तीन छक्के लगाते हैं तो टी20 करियर में उनके 100 छक्कों का रिकॉर्ड पूरा हो जाएगा। विराट 101 मैचों में 3,402 रनों के साथ 97 छक्के लगा चुके है। विराट के अलावा अबतक टी20 में सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ही 100 छक्के लगाए है।