जारी हुए जेईई एडवांस 2022 के परिणाम, ऐसे करें चेक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) ने आज, 11 सितंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022) के परिणाम की घोषणा की है। जेईई एडवांस 2022 का परिणाम सुबह 10 बजे घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस परिणाम 2022 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।