एकता कपूर व उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट: बिहार
बिहार के बेगूसराय की जिला अदालत ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह वारंट ( XXX ) वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक तस्वीर पेश करने के मामले में जारी किया गया है। बता दें कि उक्त मामले में वर्ष 2021 फरवरी में कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां को कारण बताओ नोटिस भी भेजा।