आज का मौसम: दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में आज गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में 115 एक्यूआई दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।