कई राज्यों में बनी हुई है हीटवेव की स्थिति: बारिश से दिल्ली को राहत मिलने की संभावना
बढ़ते तापमान के कारण महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में गरज/बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।