85 साल की उम्र में हुआ यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज सुबह 20 अप्रैल को निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के बाद आज पामेला ने अंतिम सांस ली। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर प्रह्लाद प्रभुदेसाई ने पामेला की मौत की पुष्टि की।