दिल्ली में यमुना किनारे छठ मनाने पर रोक जारी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने नवंबर 8 को राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी के तट पर छठ पूजा मनाने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए नदी किनारे त्योहार मनाने पर रोक लगाई गई है। जैसे ही अदालत ने याचिका खारिज करने की इच्छा व्यक्त की, याचिकाकर्ताओं - छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल जागृति मंच - ने अपनी याचिका वापस ले ली।