6,440 तीर्थयात्रियों के साथ जम्मू से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था
आज जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से 6,440 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह 3.50 बजे और 4.10 बजे दो वाहनों से यात्रियों को रवाना किया गया।" अमरनाथ के लिए रवाना हुए दूसरे जत्थे में पुरुष, महिलाएं, बच्चे, साधु और साध्वी शामिल हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 24 किमी का सफर करना पड़ता है। जिसके लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।