फोटो: Amrit Vichar
चार धाम यात्रा अपडेट 2023: केदारनाथ में ताजा हिमपात, पुलिस ने तीर्थयात्रियों के लिए जारी की नई सलाह
उत्तराखंड के केदारनाथ में आज (14 मई) ताजा बर्फबारी होने के कारण पुलिस ने मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की। पुलिस ने श्रद्धालुओं को छाता, रेनकोट और आवश्यक दवाएं साथ रखने की भी सलाह दी। पुलिस अधीक्षक (रुद्रप्रयाग) विशाखा अशोक भडाने ने केदारनाथ से एक क्लिप जारी की जिसमें हिमालय के मंदिर के ऊपर बर्फ गिरती दिखाई दे रही है।
Tags: fresh snowfall, Kedarnath, weather update, Char Dham Yatra, Pilgrims, Advisory
Courtesy: India TV News
फोटो: Lokmat Times
पिछले 24 दिनों से 2.44 लाख से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा
जम्मू कश्मीर से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 7,009 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ था। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, जून 30 को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,44,751 लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किये हैं। आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दो सुरक्षा काफिले में तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना… read-more
Tags: Amarnath Yatra, Pilgrims, Jammu and Kashmir
Courtesy: Khas Khabar
फोटो: Latestly
Amarnaath Yatra: जम्मू से रवाना हुआ 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था
आज सुबह 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पिछले 23 दिनों में 2.37 लाख से अधिक लोग बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 30 से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,37,480 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
Tags: Amarnath Yatra, another batch, Pilgrims, jammu
Courtesy: The Quint
फोटो: Latestly
अमरनाथ यात्रा 2022: घाटी में अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने की यात्रा
अब तक 1.28 लाख से अधिक यात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आज सुबह और 6,415 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है, जो पिछले शुक्रवार (8 जुलाई) को गुफा मंदिर के पास अचानक बाढ़ के कारण दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी।"
Tags: amarnath yatra 2022, Pilgrims, Valley, Jammu and Kashmir
Courtesy: News World Web
फोटो: Enavabharat
अमरनाथ यात्रा 2022: जम्मू आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए 7,000 से अधिक तीर्थयात्री
अमरनाथ यातरा, जो गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ के बाद दो दिन के निलंबन के बाद जुलाई 11 को फिर से शुरू हुई। आज सुबह 7,107 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू आधार शिविर से घाटी की ओर रवाना हुआ।शुक्रवार (8 जुलाई) को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और करीब 37 लोग घायल हो गए जबकि 15,000 को सुरक्षित बचा लिया गया।
Tags: amarnaath yatra, batch, Pilgrims, cave
Courtesy: Latestly News
फोटो: News On Air
तीर्थयात्रियों को अमरनाथ यात्रा के फिर से शुरू होने का इंतजार, बादल फटने के बीच स्थगित
बादल फटने की घटना के बाद प्राधिकरण ने अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। स्थगित यात्रा के बीच, कई तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर में इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है और यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए मरम्मत का काम चल रहा है। बादल फटने की घटना के बीच, 16 यात्रियों की मौत हो गई।
Tags: Jammu and Kashmir, Amarnath, cloud burst, Pilgrims
Courtesy: Janta Se Rishta
फोटो: Oneindia
अमरनाथ त्रासदी: भारतीय वायुसेना ने बचाव और राहत कार्यों के तहत तैनात किये 8 हेलीकॉप्टर
भारतीय वायु सेना ने जुलाई 9 को जानकारी देते हुए बताया कि उसने अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने की घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों के तहत आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। तीर्थस्थल के पास भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक 16 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। वायुसेना ने कहा कि चार एमआई-17वी5 और चार चीतल हेलीकॉप्टर अमरनाथ मंदिर में बचाव और राहत प्रयासों के लिए तैनात किए गए हैं।
Tags: amarnath cloudburst, indian airforce, Pilgrims, Helicopter, RESCUE OPERATION
Courtesy: Trending Watch
फोटो: Yoycial News
भारी बारिश के चलते अमरनाथ के बाद स्थगित हुई केदारनाथ यात्रा
रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने बताया, अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद अब खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। भारी बारिश के कारण केदारनाथ हाइवे पर रास्तो पर पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सफर करना काफी कठिन हो रहा है। ऐसे में हाईवे पर सफर करना यात्रियों की जान के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। बारिश का मौसम आते ही हर दिन यात्रियों की संख्या भी कम हो रही है।
Tags: Uttarakhand, Pilgrims, Heavy Rain, sonprayag, Kedarnath
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: Newstrack
Amarnath Yatra: जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए 7,282 तीर्थयात्री
जम्मू से आज अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7,200 से अधिक श्रद्धालुओं का छठा जत्था रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के रवाना किया गया। हुआ. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआरपीएफ की निगरानी में 332 वाहनों के काफिले में कुल 7,282 श्रद्धालु भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। यात्रियों में 5,866 पुरुष, 1,206 महिलाएं, 22 बच्चे, 179 साधु और नौ साध्वी शामिल हैं।
Tags: Pilgrims, Amarnath Yatra, Jammu and Kashmir
Courtesy: Latestly News
फोटो: India TV News
6,440 तीर्थयात्रियों के साथ जम्मू से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था
आज जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से 6,440 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह 3.50 बजे और 4.10 बजे दो वाहनों से यात्रियों को रवाना किया गया।" अमरनाथ के लिए रवाना हुए दूसरे जत्थे में पुरुष, महिलाएं, बच्चे, साधु और साध्वी शामिल हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 24 किमी का सफर करना पड़ता है। जिसके लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
Tags: Amarnath Yatra, second batch, Pilgrims, jammu
Courtesy: Latestly News