
फोटो: Dreamstime.com
अब दिल्ली और आगरा हाईवे तक होगा जयपुर मेट्रो का विस्तार: सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ़रवरी 23 को राज्य के बजट का ऐलान किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि, जयपुर मेट्रो का बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रासंपोर्ट नगर और मानसरोवर से 200-फीट बाईपास पर अजमेर रोड तक विस्तार किया जाएगा। सीएम गहलोत ने बताया कि, इस विस्तार पर ₹1,185 करोड़ खर्च होंगे। वर्तमान में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालित है।