आधार कार्ड से जोड़े जाएंगे वोटर आइडी, कैबिनेट ने दी मंजूरी
चुनाव सुधार से जुड़े एक बिल को दिसंबर 15 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है। इस बिल के तहत लोगों के आधार कार्ड और वोटर आईडी को लिंक किया जाएगा। इससे चुनाव के दौरान वोटर कार्ड से होने वाली धांधली को रोकने में मदद मिलेगी। चुनाव आयोग ने खुद केंद्र सरकार से इस बिल की सिफारिश की थी। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही इस बिल को संसद में पेश किया जा सकता है।