आज मनाई जा रही है 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी
आज 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर शहीद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी अर्पित की जाएगी। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले मे 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 166 लोग मारे गए, और कई अन्य घायल हो गए थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल समेत अन्य लोग भी हिस्सा लेंगे।