आज संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का आह्वान
संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर 27 को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक सम्पूर्ण भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद के दौरान सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरो, सड़क मार्ग और रेलवे सेवा बंद रहेगी। किसान नेताओ ने सभी लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने और भारत बंद में जनता द्वारा समर्थन की अपील की है।