अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए भारत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई गाइडाइंस जारी की है। इसके मुताबिक अब भारत आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। इन यात्रियों का भारत आने पर कोविड 19 टेस्ट एयरपोर्ट पर होगा। टेस्ट नेगेटिव होने पर सात दिनों तक क्वारंटीन पूरा करने के बाद RT-PCR करवाया जाएगा। वहीं पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन में रहना होगा। नई गाइडाइंस जनवरी 11 तक मान्य होगी।