बिहार कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह का निधन
बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का सितंबर 8 को दानापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार थे। वे लिवर की समस्या के कारण काफी दिनों से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। इस दौरान विभिन्न दलों के नेताओं ने उनसे अस्पताल में मुलाकात भी की थी। वह 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और 10 सालों तक कांग्रेस विधायक दल के नेता भी थे।