बीजेपी द्वारा कल्याण सिंह की फोटो शेयर करने पर मचा बवाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन की तस्वीर बीजेपी द्वारा अगस्त 22 को ट्विटर पर शेयर की गई थी, जिसमे कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिखाई दे रहा है। तिरंगे पर बीजेपी पार्टी का झंडा भी दिख रहा है। अब विपक्ष ने बीजेपी को चारो तरफ से घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के युवा अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, क्या न्यू इंडिया में भारतीय ध्वज पर पार्टी का झंडा लगाना ठीक है।