बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने अहमदनगर का नाम बदलने की मांग
औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहर के नामांतरण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी देने के बाद अब अहमदनगर का नाम बदलने की मांग की गई है। बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने अहमदनगर स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर करने की मांग की है। बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने अहमदनगर स्टेशन का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा कि अहमदनगर शहर अहिल्याबाई होल्कर की जन्मभूमि है। इसलिए अहमदनगर का नाम अहिल्याबाई होल्कर होना चाहिए।