बीते 17 दिनों से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम
अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड आखिरी कारोबारी सत्र में 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। घरेलू बाज़ार में पिछले 17 दिन से पेट्रोल डीज़ल के दामों में भी कोई बढ़त नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इस महीने ओपेक देश अपना कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाएंगे,जिससे दामों में नरमी आने की संभावना है।