भाजपा का दिल्ली सरकार पर संगीन आरोप -"दिल्ली सरकार ने टॉयलेट को क्लासरूम बताकर की पैसों में हेराफेरी"
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर संगीन आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने सीवीसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों में निर्माण करते समय टॉयलेट्स को क्लासरूम बताकर पैसों की भारी हेराफेरी की है। भाजपा के मुताबिक दिल्ली सरकार ने निर्धारित संख्या से काफी कम टॉयलेट का निर्माण किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस आरोप को एक सिरे से खारिज कर दिया है।