भाजपा की जन विश्वास यात्रा की कल से होगी शुरुआत
उत्तर प्रदेश में भाजपा दिसंबर 19 से छह अलग अलग स्थानों पर जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेगी। इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ करेंगे। इसका मकसद राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का है। इस यात्रा के जरिए पूर्व की सरकारों में व्याप्त गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताना है।