भाजपा पर बरसे सिन्हा, कहा-प्राण निकलने तक दोस्तों और दुश्मनों को निचोड़ती है भाजपा
भाजपा का साथ छोड़ने वाले भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा एक बार फिर से भाजपा पर बरस पड़े है और नीतीश कुमार को संभल जाने की चेतावनी दी है। सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा-"बीजेपी तब तक अपने दुश्मनों को निचोड़ती है जब तक उनकी जान न निकल जाए, ये अपने दोस्तों के साथ भी ऐसा ही करती है, नीतीश कुमार इसके ताजा उदाहरण हैं, वो मुख्यमंत्री तो बन जाएंगे, लेकिन सिर्फ नाम के।"